वाराणसी, फरवरी 9 -- कछवारोड (वाराणसी)। ठठरा गांव (मिर्जामुराद) में बीती 4 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या करने वाली राज्यस्तरीय महिला पहलवान निधि सिंह के घर सोमवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। अजय राय ने कहा की निधि कुश्ती में काफी चर्चित हो चुकी थी। निधि के परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में थी। पूछने पर भी कुछ बताती नही थी। निधि के भाई शिवम सिंह ने बताया कि पिता और मां के मौत के बाद निधि काफी मेहनत करके यहां तक पहुंची थी। परिवार में उसके जाने के बाद से जैसे दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। बूढ़े दादा-दादी समेत सभी रो-रोकर बेहाल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राजीव सिंह गौतम, राम सिंगार पटेल, संतोष मौर्या, शिवराज पटेल, राजेश मौर्या, मोहम...