नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- महाराष्ट्र के सतारा में सरकारी अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक दो पुलिसकर्मियों ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया और उसके बाद मकान मालिक के बेटे ने भी मानसिक उत्पीड़न किया। गुरुवार देर रात होटल के एक कमरे में डॉक्टर की लाश लटकी हुई मिली थी। डॉक्टर के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि चार बार उसके साथ रेप किया गया। आरोप है कि फलटन सिटी पुलिस स्टेशन के एसआई ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया। जांच अधिकारी का दावा है कि सब इन्स्पेक्टर और महिला डॉक्टर दोनों ही बीड़ के रहने वाले हैं और दोनों की कोई रिश्तेदारी भी है। शनिवार को गिरफ्तार किया गया प्रशांत बनकर भी डॉक्टर को परेशान करता था। पीड़िता सतारा के सरकारी अस्पताल में अनुबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.