मधुबनी, फरवरी 9 -- लौकही। खुटौना थाना पुलिस ने हथियार का सप्लाई करने वाले दो बदमाश को सोमवार को बेलदारी के निकट पकड़ लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा तथा एक पिस्तौल बरामद कर लिया। धराये की पहचान बाघा कुशमार के मो. साईद तथा फुलपरास थाना के ब्रह्मपुर गांव के मो. तसलीम के रुप में की गई है। यह जानकारी खुटौना थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। दोनों को बेलदारी के निकट पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि धराये बदमाश हथियार की सप्लाई करता था। इस मामले में प्राथिमकी दर्ज कर ली गई है। दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.