शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- खुटार, संवाददाता। खुटार नगर स्थित बाबा गुलरहानाथ आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा में पंडित श्रीराम बाजपेई ने सीता हरण और अहिल्या कल्याण के मार्मिक प्रसंग सुनाए, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक ने बताया कि छलवश इंद्र ने गौतम ऋषि का रूप धारण कर अहिल्या के पास पहुंचा, जिससे उन्हें श्राप लगा। बाद में त्रेता युग में भगवान राम ने वनवास काल में अहिल्या का उद्धार कर उन्हें मुक्त किया। यह प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने "जय श्रीराम" के जयकारे लगाए और पूरी कथा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। समापन अवसर पर बाबा राजदास, मुनिषदास, मोनू मिश्रा, विकी सिंह, पंकज, राहुल, मनोज, श्यामू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हवन और भंडारे के माध्यम से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.