शाहजहांपुर, मई 21 -- खुटार, संवाददाता। मंगलवार की सुबह लगभग 5:15 बजे खुटार क्षेत्र में अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। मौसम की इस अचानक तबदीली से क्षेत्र के खेतों में खड़ी सब्जी, पालेज और मक्का की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान इस प्राकृतिक आपदा से निराश और मायूस नजर आए। तेज हवा ने खुटार तिकुनिया बीडीआर ईट भट्टे के सामने रुद्रपुर टायर रिट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर लगी टीन शेड को उड़ा दिया, जो काफी दूर तक जाकर टूट गई। वहीं खुटार पुवायां रोड पर गन्ना क्रेशर के पास कासिम अलमारी वर्कर्स की दुकान की दीवार आंधी के चलते गिर गई। दीवार गिरने से दुकान में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। स्थानीय दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.