शाहजहांपुर, मार्च 9 -- खुटार। खुटार पुलिस को रविवार बड़ी सफलता मिली पुलिस तीन बाइक चोरों को पकड़ लिया। चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाईक बरामद करते हुए उनके पास से पुलिस को नाजायज तमंचे और कारतूस भी मिले। मुखबिर की सूचना पर खुटार पुलिस क्षेत्र के पटेल तिराहा मैलानी रोड से गढ़िया सरली गांव निवासी मोहित कुमार, अनिल पासवान और बबलू को सुबह पांच बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया। तीनों चोरों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाईकिलें बरामद की। वहीं चोरों के पास से पुलिस ने 315 बोर के तीन नाजायज तमंचे, तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि तीनों चोरों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, तीनों पर खुटार और पुवायां थाने में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने तीनों को न्यायलय में पेश किया। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेंद्र रावत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.