अररिया, मार्च 24 -- भरगामा, एक संवाददाता। खुटहा बैजनाथपुर पैक्स को मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत पटना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर खुटहा बैजनाथपुर पैक्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मेहता को तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने जयप्रकाश मेहता को पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदंडों पर आधारित था जिनकी मॉनिटरिंग विभागीय स्तर पर की गई। ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर खुटहा बैजनाथपुर पैक्स को मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के लिए चुना गया। गौरतलब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.