दरभंगा, दिसम्बर 3 -- दरभंगा। कीटनाशक खाने से सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा निवासी बंधु यादव की पुत्री मनीषा कुमारी (21) की मौत हो गई। बुधवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गलती से उसने दवा समझकर कीटनाशक की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...