गिरडीह, फरवरी 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चितमाडीह पंचायत के खुटरीबाद में जमीन का मामला गहराता जा रहा है। इस सिलसिले में इसरैल अंसारी के पुत्र अयूब अंसारी ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर इस मामले की जांच करने की मांग की है। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि खाता नंबर 22 प्लॉट नबंर 459 रकवा 06 डीसमिल जमीन दादा रमज़ान मियां, छक्कन मियां और टेको मियां के नाम से संयुक्त केवाला की जमीन है। वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान का पिलर दे रहा था। इस बीच साबिर अंसारी, सद्दाम अंसारी, टेको मियां ने पिलर देने से रोक दिया और जमीन पर काम करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमे भुक्तभोगी अयूब अंसारी ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच कर इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दिया है। बावज...