लखनऊ, फरवरी 4 -- लगातार सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की मौत और गंभीर रूप से घायल होने का सबब बने खुजौली, ज्योतिनगर मोड़, हबुआ सहित शहर के ग्रामीण इलाकों के नौ ब्लाक स्पॉट खत्म होंगे। इसमें सबसे अधिक चार मोहान मार्ग पर स्थित हैं। पीडब्ल्यूडी ने इन सभी स्थानों पर सुधार कार्य शुरू करवा दिए हैं। इससे पहले शहरी क्षेत्र में स्थित 18 ब्लैक स्पॉट पर भी सुधार कार्य शुरू करवाए जा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 ने सुधार कार्य के लिए आमंत्रित निविदाएं को अंतिम रूप देते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्य आवंटित भी कर दिया है। विभाग का कहना है कि सभी स्थानों पर काम जल्द से जल्द खत्म कर लिए जाएंगे। यह कार्य लगभग 11 करोड़ रुपये से कराए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां हादसे रोकने के लिए सुधार कार्य करवाने...