सिमडेगा, नवम्बर 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कब्र पर्व के मौके पर संत अन्ना महागिरजाघर में रविवार की सुबह 5:30 बजे से विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। मिस्सा अनुष्ठान में बिशप का सहयोग फा पीटर मिंज, फा नीलम राकेश मिंज, फा दोमनिक बरला आदि पुरोहितों ने किया। मिस्सा पूजा में मृत परिजनों के अनंत जीवन के लिए और जो स्वर्ग की प्रतिक्षा में, उन सभी आत्माओं के लिए विशेष प्रार्थना की गई। अपने संदेश में बिशप ने कहा कि मृत विश्वासियों के लिए प्रार्थना करना ख्रीस्तीयों की परम्परा है। अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा भक्ति, सम्मान देना, उन्हें याद करना बहुत बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि मानव मृत्यु से डरता है। क्योंकि मनुष्य प्रियजनों से अलग कर देता है। खी्स्तीय जीवन में मृत्यु एक अलग जीवन पाना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.