अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- द्वाराहाट। नगर पंचायत सहित आसपास के कई गांवों में पानी की आपूर्ति करने वाली खीरोगंगा नदी के रंग बदलने की जांच होगी। लोगों ने आशंका जताई है कि नदी में किसी केमिकल घोल दिया है। इससे नगर सहित बूंगा, सलना, किरोली, कूना, धन्यारी, बसेरा आदि गांवों के लोगों में पानी को लेकर संदेह की स्थिति पैदा हो गई है। जेई जल संस्थान सुनील कुमार ने बताया कि मौके का मुआयना किया है। नदी के पानी का रंग कैसे बदला इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पानी साफ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...