लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- ढखेरवा (लखीमपुर)। खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव से चार दिन पहले लापता हुई 18 वर्षीया युवती का शव बुधवार रात देहरादून में बरामद हुआ। युवती का शव उसे साथ ले जाने वाले समुदाय विशेष के युवक के करीबियों की निशानदेही पर बरामद हुआ। युवती के परिजनों का आरोप है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। दो समुदायों का मामला होने के कारण गांव में कई थानों का फोर्स तैनात है। एएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने किशोरी का बिसरा सैंपल सुरक्षित रखा है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। 26 जनवरी को युवती को गांव का ही युवक बहलाकर साथ ले गया था और पुलिस उसकी तलाश में थी। इस दौरान पता चला कि युवक और उसके रिश्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.