लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती छह लावारिस को राजस्थान भेजा गया। इनको लेने के लिए भरतपुर में संचालित अपना घर आश्रय की तीन सदस्यों की टीम पहुंची थी। सभी लावारिस को रहने खाने के साथ इलाज भी मिलेगा। जिला अस्पताल सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर में बना अपना घर आश्रम ऐसे लावारिस व मानसिक विक्षिप्त मरीजों के लिए अपने घर जैसा ही है। वहां न सिर्फ उन्हें रहने का एक ठिकाना मिलता है, बल्कि इलाज व उचित देखभाल भी होती है। जिला अस्पताल में इन मरीजों को पुलिस और समाजसेवियों ने अलग-अलग स्थान से इलाज कराने भर्ती कराया गया था। इनका इलाज लगातार अस्पताल के डाक्टर कर रहे थे। इन्हें दवा, भोजन अस्पताल प्रबंधन दे रहा था। इन सभी को एक आश्रय, एक घर की आवश्यकता थी। इसके लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया और अपना घर भरतपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.