मोहम्मदी (लखीमपुर), मई 9 -- यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में जख्मी दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। तीनों युवकों का शाहजहांपुर, लखनऊ और बरेली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। वहीं उनकी मौत हुई है। हादसा गुरुवार की दोपहर को हुआ था। टेढ़े नाथ धाम मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में हरिहरापुर निवासी 18 वर्षीय विमल पुत्र सालिक राम, उसका चचेरा भाई 16 वर्षीय मुकेश पुत्र आदेश 16 वर्ष और पकड़िया निवासी 24 वर्षीय सुरजीत पुत्र बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालात नाजुक होने पर विमल और मुकेश को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया था। मुकेश का इलाज शाहजहांपुर चल रहा था। उधर विमल की हालत नाजुक होने पर बरेली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.