लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- लखीमपुर। भीरा थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक थानाध्यक्ष रोहित दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पीस कमेटी की बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं ग्राम प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्र...