लखीमपुरखीरी, फरवरी 4 -- लखीमपुर। गांवों में बुधवार को एसआईआर के विशेष अभियान के तहत बूथों पर बैठे बीएलओ के पास वोटर नोटिस लेकर पहुंचे। नो मैपिंग में सत्यापन के लिए नोटिस पाने वाले वोटर इसकी प्रक्रिया जानना चाहते थे। कुछ इसके लिए जरूरी कागजात जुटा रहे हैं तो कुछ 2003 की मतदाता सूची में नाम आदि न मिलने से परेशान दिखे। कई नए वोटर भी अपने नाम बढ़वाने पहुंचे। सर्वर की दिक्कत से बीएलओ परेशान दिखे। बथुआ टांडा गांव के बूथ नंबर 263 व 264 पर सोलह-सोलह फार्म 6 भरे गए। सिंगाही में कई बूथों पर 47 फार्म 6 और सत्रह फार्म 8 जमा हुए। एसआईआर नोटिस की सुनवाई के लिए बनाए गए तीनों काउंटरों पर लोगों की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...