लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- लखीमपुर। सिंगाही थाना क्षेत्र के रमुआपुर गांव के पास घने कोहरे के चलते ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों एक की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया ,जबकि एक का इलाज जारी है। मंलगवर सुबह बाइक पर सवार होकर 18 वर्षीय मोनू पुत्र रामासरे व 18 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव रमुआपुर सिधौना गांव जा रहे थे। तभी घने कोहरे के कारण गांव के पास ही सड़क पर सामने से आ रहे एक खाद भरे ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गयी।जिसमे लक्ष्मण का दाहिना पैर ट्रक के अगले टायर में फंसने से कुचल गया। मोनू भी दूर जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस में लादकर इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी निघासन में ...