पीलीभीत, फरवरी 11 -- पूरनपुर। एक दिन पहले घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन गांव के बाहर पड़ा मिलने से खलबली मच गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह थाना हजारा क्षेत्र के गांव बाजारघाट के पास मौजूद एक धार्मिक स्थल के पास शव पड़ा देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में ले लिया। आस पड़ोस के ग्रामीणों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव के फोटो डालकर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए। जानकारी लगते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान शव की शिनाख्त रंजीत सिंह 23 पुत्र रामसतन निवासी गांव सेमरी थाना संपूर्णानगर खीरी के रुप में हुई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि परि...