लखीमपुरखीरी, मई 29 -- सिंगाही। खीरी के निघासन इलाके के एक गांव में आयोजित बरसाइत मेले के दौरान डांसरों ने भोजपुरी गानों पर डांस किया और वहां मौजूद लोगों ने उन पर नोट लुटाए। इस दौरान नोट लुटाने व डांस का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल करने वालों का दावा है कि नोट लुटाने वालों में एक बैंक का फील्ड अफसर भी शामिल है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंच पर डांसर डांस कर रही हैं और वहां मौजूद कुछ लोग उस पर नोट लुटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है। मझगई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतापुर में बरसाइत मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर यह डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इसमें फिल्मी व भोजपुरी गानों पर डांसरों ने डांस किया। वायरल वीडियो में दावा है कि इस दौरान एक बैंक फील्ड अफसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.