लखीमपुरखीरी, फरवरी 5 -- लखीमपुर। पड़रिया तुला कस्बे में अचानक ढाबे के अंदर गिरने से ढाबा संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक संचालक की मौत से जहां परिवार व में कोहराम मच गया वहीं कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। पहाड़ापुर सवारान निवासी रिंकू बाथम (45) पुत्र रामचन्द्र बाथम पड़रिया तुला कस्बे में लखीमपुर भीरा राजामार्ग पर रिंकू बाथम के नाम से एक ढाबा चलाते थे। बुधवार की रात ग्राहक अधिक होने की वजह से ढाबा देर रात तक खुला था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रिंकू रात को ग्राहकों खाना खिला रहे थे तभी अचानक से वह ढाबे के अंदर फर्स पर गिरकर बेसुध हो गए। आनन फानन में वहां पर मौजूद लोगों द्वारा रिंकू को बिजुआ सीएचसी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.