लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 23 -- खीरी जिले के चार शिक्षकों का चयन आगामी नवंबर माह में होने वाली राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये शिक्षक हाल ही में लखनऊ में आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुए हैं। राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाएगी जिसमें मंडल स्तर पर चुने गए प्रतिभागी अपने-अपने नवाचार प्रस्तुत करेंगे। बताते चलें, लखनऊ में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खीरी जिले के शिक्षकों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस दौरान खीरी जिले के विषयवार उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (टीएलएम) निर्माण हेतु प्रथम स्थान पाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान के शिक्षक सैयद मोहम्मद एजाज ने बीएसईपी सिद्धांत एवं प्रमाणित कक्षक शीर्षक पर, गणित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.