लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले के खीरी कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष समेत 14 आरोपियों के मामले में मंगलवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने अपने 28वें गवाह को पेश कर उसके बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के वकीलों ने गवाह से जिरह भी की। सुनवाई के दौरान जिरह पूरी हो गई। मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ सिंह ने मामले की अगली सुनवाई के लिये छह नवंबर की तारीख नियत की है। अगली सुनवाई पर अभियोजन अपने 29वें गवाह के रूप में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को पेश करेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष समेत 14 आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.