लखीमपुरखीरी, मई 26 -- लखीमपुर। खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत के मामले में दर्ज किये गए क्रॉस केस में सोमवार को सुनवाई थी। तथ्य के दो गवाहों के डिस्चार्ज होने के बाद अब अभियोजन अगली सुनवाई पर एफआईआर दर्ज करने वाले चिक लेखक को पेश कर उसके बयान दर्ज कराएगा। एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 28 मई की तारीख नियत की है। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर 2021 को हुए खीरी कांड में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ता, एक पत्रकार और एक ड्राइवर कुल आठ लोग मारे गए थे। कई घायल हुए थे। इस मामले में अभियोजन एक दर्जन से अधिक गवाहों को पेश कर उनके बयान दर्ज करा चुका है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को थी। कोर्ट ने अभियोजन की अर्जी पर तथ्य के दो गवाहों को डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.