लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- लखीमपुर। खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में अभियोजन के 16वें गवाह से बचाव पक्ष की जिरह शुक्रवार को पूरी हो गयी। एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख नियत की है। अगली सुनवाई पर अभियोजन अपना सत्रहवां गवाह पेश करेगा। उधर अदालत ने दो आरोपियों के जब्त असलहे रिलीज करने का आदेश दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि तीन अक्टूबर 2021 को हुए खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में अभियोजन के 16 वें गवाह गुरप्रीत सिंह से अभियोजन पक्ष की जिरह चल रही थी। शुक्रवार को जिरह पूरी हो गयी। मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.