लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में मंगलवार को सुनवाई थी। अभियोजन के 42वें गवाह गुरमीत सिंह से बचाव पक्ष को शेष जिरह पूरी करनी थी। एक बार फिर गवाह गुरमीत सिंह कोर्ट नहीं आया। गवाह के न आने से सुनवाई फिर टल गयी। इससे पहले 28 जनवरी को और 2 फरवरी को भी गवाह गुरमीत सिंह के न आने की वजह से ही सुनवाई टल चुकी है। एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिये 4 फरवरी की तारीख नियत की है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे। मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई थी। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.