लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- खमरिया,संवाददाता। ईसानगर थाना क्षेत्र के सधुआपुर गांव में घाघरा की रेती में अवैध तरीके से फलों और सब्जियों की खेती कर रहे लोगों ने ग्रामीणों को पीट दिया। अवैध काश्तकारों ने ग्रामीणों पर खीरा चोरी करने का आरोप लगाकर पिटाई की। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ईसानगर थाना क्षेत्र के सधुआपुर गांव निवासी रामनरेश कश्यप पुत्र छेद्दू लाल,नीलू भार्गव पुत्र नंदराम,मिश्रीलाल पुत्र राम मिलन,संदीप कश्यप पुत्र हरीकिशुन,कमलू पुत्र शम्भू और करण पुत्र हरीकिशुन घाघरा नदी के पार खेतों में काम करने गए थे। आरोप है रहमान,रिजवान,उमेर, फिरोज और आरिफ आदि निवासी सभी कैराना थाना बड़ौत जिला बागपत लाठी डंडे लेकर आ गए और ग्रामीणों पर खीरा चोरी का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। जिसमें छह ग्रामीण जख्मी हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.