मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में खीरा खाने से साथी टेलर मास्टर गुस्सा गया। उसने साथियों के साथ मिलकर साथी टेलर मास्टर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट की गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पाकबड़ा के पुराना थाना निवासी अजहर अली टेलर मास्टर हैं। 20 मार्च को वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि दानिश भी साथ में काम करता है। शाम करीब छह बजे साथी ने दानिश के बैग से खीरा उठाकर खा लिया। यह बात दानिश को नागवार गुजरी। उसने खीरा का पैसा देने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया। इनकार करने पर उसने कॉल करके भाइयों आलम, शेबू, एलिस को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.