घाटशिला, फरवरी 19 -- गालूडीह। घाटशिला प्रखंड का एक ऐसा प्राथमिक विधालय जहां मात्र नामंकित 9 बच्चे हैं।उन बच्चों को लेकर ही विधालय चल रहा है।इस विधालय में दो शिक्षक प्रतिनियुक्ति है और एक रसोईया जो एमडीएम बनाती है।हम बात कर रहे हैं बडाखुशी पंचायत के खीरकनाली प्राथमिक विद्यालय की ।इस विधायक में नामंकित मात्र नौ छात्र छात्राएं हैं आने वाले समय वह भी नहीं होगा। क्योंकि केजी कक्षा में 1 छात्र हैं प्रथम कक्षा शुन्य है,दितिय कक्षा में शुन्य है, तृतीय कक्षा में 3, चतुर्थी कक्षा में 3 और पांचवीं कक्षा में मात्र 2 बच्चे हैं।इस मामले में प्रधानाध्यापक बद्रीनाथ मुर्मू ने कहा कि गांव में बच्चा ही नहीं है जो है वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है,बाकी गांव 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है जिसके चलते बच्चे नहीं आते हैं।इसका सबसे बड़ा कारण एन एच और नाला है और विधाल...