मेरठ, फरवरी 2 -- सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई में हाल ही में तैयार हुई कान्हा गोशाला का औपचारिक रूप से संचालन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, उसका विधिवत रूप से उद्घाटन नगर पंचायत की ओर से बाद में कराया जाएगा। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी इस आधुनिक गोशाला में करीब 150 गोवंशों के रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके शुरू होने से आसपास में लंबे समय से चली आ रही निराश्रित गोवंशों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि खिवाई और आसपास के गांवों में निराश्रित गोवंश काफी समय से परेशानी का कारण बने हुए थे। हादसों को दावत दे रहे थे, वहीं खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे थे। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद शासन की मंजूरी से गोशाला का निर्माण कराया गया था जिसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.