मेरठ, जनवरी 7 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मंगलवार देर रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खिवाई पुलिया के पास नारंगपुर मार्ग पर रखी धान की पुराल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और धान की पुराल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग लगने से पीड़ित किसान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार जकरिया पुत्र हाजी इब्राहिम कस्बा खिवाई निवासी की धान की पुराल को पशुओं के चारे के लिए इकट्ठा कर रखा गया था। मंगलवार देर रात उसमें अचानक से धुआं उठने लगा। जिसे देख कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते इससे पूर्व ही आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक धान की पुराल पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना मिलने पर कांग्रेस के सरूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.