नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में शनिवार दिन में खिली हुई धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के ज्यादातर जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार को कोहरे के चलते 100 से ज्यादा विमानों ने देरी से उड़ान भरी जबकि दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर 50 से ज्यादा गाड़ियां देरी से पहुंची। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर भी कुछ हद तक प्रभावित हुआ। सफदरजंग मौसम केन्द्र में सुबह के समय दृश्यता का न्यूनतम स्तर 400 मीटर और पालम में 800 मीटर दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया ...