रामपुर, जनवरी 31 -- जनपद में शुक्रवार की सुबह का आगमन खिली धूप के साथ हुआ। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से जारी मिले-जुले मौसम, ठंडी हवाओं और हल्की ठिठुरन के बीच अचानक निकली धूप से लोगों को राहत मिली। धूप निकलते ही सड़कों, बाजारों और खुले स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए भारी कपड़े पहनने वाले लोगों ने धूप का आनंद लिया और कई स्थानों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम के बदले मिजाज से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। मौसम में सुधार होने से दैनिक कार्यों में भी तेजी आई है। दुकानदारों और व्यापारियों ने भी धूप निकलने से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार दौपहर में धुप और सुबह-शाम की ठंड बताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से...