गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी में रविवार का दिन धूप की सुनहरी चादर लेकर आया, जिससे शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत मिली। सुबह की मामूली ठिठुरन के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की तपिश ने ठंडी हवाओं के असर को बेअसर कर दिया। खिली धूप का असर यह रहा कि लोग भारी जैकेटों को छोड़कर हल्के परिधानों में सैर-सपाटा करते नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान उछलकर 24.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह शनिवार के मुकाबले अधिक रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस उछाल से दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस की गई, जिससे बुजुर्गों और बच्चों ने पार्कों में धूप का जमकर आनंद लिया। कल से फिर बदलेगा मौसम, छाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.