कटिहार, दिसम्बर 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिला इन दिनों ठंड की मार झेल रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट का क्रम जारी है, वहीं गुरुवार को दिनभर धूप नदारद रहने से कनकनी ने लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया। मौसम का तेवर इस कदर बदला कि सर्द पछुआ हवा के झोंकों से पूरा शहर ठंड की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में ठंड और तेज़ होने के आसार हैं। हल्की सुबह और ठंडी शाम का असर सीधे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल इंफेक्शन और सांस की दिक्कतों से जूझ रहे रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पिछले दिनों की तुलना में ओपीडी में मरीजों की संख्या 25 से 30 प्रतिशत बढ़ी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का प्रकोप ज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.