बुलंदशहर, जनवरी 5 -- जनपद में सोमवार को मौसम का अलग ही रंग देखने को मिला। सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड और ठिठुरन के साथ हुई। इस दौरान गलन ने लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर दिए, लेकिन नौ बजे ही मौसम साफ हो गया और धूप खिलने से लोगों को राहत मिल गई। धीरे-धीरे धूप का असर तेज हुआ तो लोग धूप सेकते हुए नजर आए। शाम ढलते ही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी। जिससे लोगों की कपकपी छूटती रही। ठंड से लोग समय से घर पहुंचे। सोमवार तड़के जिले में जबरदस्त ठंड का असर देखा गया। सर्द हवाओं और गलन के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। स्थिति यह रही कि लोग सुबह की दिनचर्या शुरू करने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। करीब नौ बजे जब सूर्य देव के दर्शन हुए, तो लोगों के चेहरे खि...