गाजीपुर, जनवरी 10 -- गाजीपुर। बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार झेल रहे लोगों को शनिवार को खिली धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान साफ रहा और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो गया। धूप निकलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े। शहर के पार्कों, सड़कों के किनारे, छतों और खुले मैदानों में लोग धूप सेंकते नजर आए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए धूप राहतभरी रही। महिलाएं भी छतों पर बैठकर धूप का आनंद लेती दिखीं। कई स्थानों पर लोग अखबार पढ़ते और आपस में बातचीत करते हुए समय बिताते नजर आए। धूप का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। ठंड के कारण सुस्त पड़े बाजारों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खि...