भदोही, जनवरी 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में शुक्रवार को खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से खूब राहत दी। बच्चे और वृद्ध धूप बैठकर ठंड से राहत का एहसास करते रहे। सुबह नौ बजे ही सूर्यदेव दर्शन दे दिए। सुबह सूर्यदेव के दस्तक का दृश्य देख ऐसा लगा की फरवरी माह का आगाज होने वाला है। हालांकि सुबह दस बजे के बाद हल्का बदल छाने के साथ सर्द हवा चला तो लोग फिर ठंड से कंपकपी भरने लगे। मौसम विभाग की माने तो सुबह खिली धूप से दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक चढ़ेगा। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज हुआ। शाम को मौसम में और बदलाव होना संभव है। वहीं चिकित्साकों की माने तो धूप होने पर सर्द से थोड़ा राहत जरूर मिलेगा। लेकिन किसी तरह की लापरवाही ना बरतें। सुबह शाम पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़ा पाहने। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति खास एहतियात बरतें। खानपान...