बरेली, जनवरी 12 -- धूप खिलने के बाद भी बर्फीली तेज हवाओं के चलते लोग ठंड से कांपते रहे। पूरा दिन धूप रही, लेकिन हवा चलने की वजह से सर्दी का अहसास अधिक रहा। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के तापमान में जरूर इजाफा हुआ है। रात में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को लगातार दूसरे दिन मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकली और कोहरे-धुंध का असर गायब रहा। इसके चलते दृश्यता 600 मीटर से भी अधिक रिकार्ड की गई। आसमान साफ रहा लेकिन धूप के बाद भी एक दिन पहले की तुलना में सर्दी का असर अधिक रहा। सुबह से शाम तक तेज हवा चलती रही। ठंडी हवाओं के चलते लोग दिन में धूप लेने छतों-पार्कों में पहुंचे तो कांप उठे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी दो दिन तक ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.