मधुबनी, जनवरी 1 -- पंडौल,एक संवाददाता। नए साल का आगाज़ क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। नव वर्ष के अवसर पर जगह-जगह लोगों को पिकनिक और जश्न मनाते देखा गया। खासकर छोटे बच्चे सुबह से ही नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को घूम-घूमकर नव वर्ष की बधाई देते नजर आए। नव वर्ष के स्वागत को लेकर विशेष रूप से युवा वर्ग पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा था। गुरुवार की सुबह कुछ लोग दरभंगा महाराज किला तो कुछ लोग राजनगर पिकनिक स्पॉट की ओर रवाना हो गए। वहीं छोटे बच्चों और महिलाओं का जत्था सकरी बाजार में लगे डिज्नीलैंड मेला में घूमते और जश्न मनाते दिखा। 31 दिसंबर की ठंड के बाद गुरुवार की सुबह हल्की हवा के साथ खिली धूप ने लोगों को राहत दी, जिससे डिज्नीलैंड मेला में काफी चहल-पहल और भीड़ देखने को मिली। मेले में छोटे बच्चों के लिए ब्रेक डांस, आसमानी झूला, म...