मुरादाबाद, फरवरी 21 -- मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे थे। गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई और रात में भी गरज चमक के साथ बौछार हुई। शुक्रवार को मौसम साफ होते ही धूप खिली। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि 26 और 27 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से हल्की बारिश होने के आसार हैं। मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.