अररिया, जनवरी 27 -- अररिया, संवाददाता जाड़े की खिली खिली सी धूप और सुहाने मौसम के बीच जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुख्य समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम के अलावा सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों व मदरसों से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराया। शहर की प्रमुख सड़कें सुबह के समय विभिन्न स्कूलों द्वारा निकाली गई बच्चों की प्रभात फेरी और झांकियों से घंटों गुलजार रहीं। वहीं मुख्य प्रशासनिक समारोह स्थल नेता जी स्टेडियम में बिहार सरकार के काबीना मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने एसपी जितेंद्र कुमार के साथ सलामी गारद के निरीक्षण के बाद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरसिंह नाथ मंडल और मुशीर आलम ने किया। इस अवसर पर डीएम विनोद दुहन, ए...