जहानाबाद, सितम्बर 22 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जहानाबाद जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत खिलाड़ियों तथा खेल से जुड़े युवाओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर 20 से 22 सितंबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल भवन में संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर से जुड़े कराटे एवं टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षकों के साथ इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का संकल्प लिया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्लहचक में सॉफ्ट टेनिस एवं स्केटिंग खिलाड़ियों ने भी नशा मुक्ति का प्रण लिया। वहीं, एरोड्रम स्टेडियम, जहानाबाद में जहानाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके अलावा अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.