बाराबंकी, मई 28 -- बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल जागरूकता अभियान खेलो फुटबॉल जम के खेलो के सातवें दिन मंगलवार को दो लीग कम नॉकआउट मुकाबले कराए गए। इसमें फोनेक्स व द क्राउन टीमों ने जीत दर्ज की। पहला मैच फोनेक्स एफसी और रिदा स्पोर्टिंग एफसी के बीच खेला गया, जिसमें फोनेक्स ने अयान के 17वें मिनट में किए गए गोल से 1-0 की जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला द क्राउन एफसी और सुभाष स्पोर्टिंग एफसी के बीच हुआ। दूसरे हाफ में सिद्धार्थ मिश्र ने मोहतशिम अहमद के पास पर दो शानदार गोल कर द क्राउन को 2-0 से विजयी बना दिया। मैच के पूर्व और पश्चात एएफसी से प्रमाणित कोच अमित सिंह, संदीप सिंह और अभिषेक मिश्र द्वारा खिलाड़ियों को विजन-2047 के तहत फेंडिंग, पोजिशनिंग, लेडर-हेडर, स्पेसिफिक वार्मअप, एजिलिटी और बॉल कंट्रोल पर प्रशिक्षण दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.