पौड़ी, दिसम्बर 17 -- प्रधान संगठन देवाल की ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक लिगंडी के प्रधान नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रधानों ने सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष खिलाप सिंह को बनाया गया है। महामंत्री नरेन्द्र बिष्ट, उपाध्यक्ष जानकी देवी , सुनीता देवी, रूप सिंह कुंवर, सीमा देवी को बनाया गया है। कार्रकारिणी का विस्तार अगली बैठक में लेने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अठू के प्रधान उमेश मिश्रा, फल्दीयागांव के प्रधान प्रेम सिंह परिहार, सीमा देवी,गणेश जोशी, विजय जोशी,कलावती देवी, बीना देवी, प्रेमा देवी, नीमा मिश्रा, कविता मिश्रा, जानकी रावत,भागरथी देवी, मीना देवी,रीना देवी सहित तमाम प्रधान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...