रुडकी, फरवरी 20 -- खानपुर क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ियों ने देहरादून में आयोजित की गई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को क्षेत्र वासियों द्वारा इसके लिए बधाई दी है। खानपुर क्षेत्र के माजरी गांव निवासी मनोज परमार, प्रह्लादपुर गांव निवासी मोहित कुमार और गंगनौली गांव निवासी प्रवीण कुमार दिव्यांग खिलाड़ी हैं। यह तीनों खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओ में भाग ले चुके हैं। इसके आलावा मनोज परमार वर्तमान समय में उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान की जिम्मेदारी भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...