लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- जिले की नोडल अधिकारी मिनस्ती एस के निर्देश पर परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से संवाद किया गया। उनकी समस्याएं पूछी। सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यकताओं के बारे में पूछा। फुटबाल खिलाड़ियों ने जर्सी की मांग की। जिस पर जल्द ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा एक खेल एक जनपद योजना के तहत हाकी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को हाकी किट बांटी। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी मो. इरफान, फुटबाल कोच ओमप्रकाश, संजय कुमार यादव एथलेटिक्स कोच, विजय कुमार सिंह खेलो इंडिया हाकी कोच, कम्प्यूटर ऑपरेटर रंजना सिंह आदि मौजूद रहे। किट पाकर हाकी खिलाड़ी खुश नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...