पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में हॉकी पीलीभीत संघ की ओर से चल रही आठ दिवसीय शीतकालीन हॉकी की पाठशाला शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हो गया। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतिम दिन की शुरुआत भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख सतीश शर्मा के योगाभ्यास से हुई। उन्होंने किशोर खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना अनिवार्य है। विशिष्ट अतिथि पूर्व खिलाड़ी डॉ. अनिल सक्सेना ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से भविष्य में जिले को हॉकी के क्षेत्र में पुनः नई पहचान दिलाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों के कौशल विकास पर संतोष व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.