लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में खो-खो मैत्री मैच आयोजित किया गया। इस खेल उत्सव में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने कौशल दिखाया। मुख्य अतिथि एआईआरएफ एवं एनएआरएमयू के महामंत्री व प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्र रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि एनएआरएमयू के मंडल मंत्री एस यू शाह उपस्थित रहे। इनके साथ ही अधिवक्ता प्रकाश मिश्रा, प्रबन्धक, उपप्रबन्धक, आरके पाण्डेय, विभूति मिश्रा और खेल अध्यापक अजीत सिंह यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.