फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अभ्यास के दौरान घायल होने वाले खिलाड़ियों को फिजियो की सुविधा भी मिलेगी। खेल निदेशालय द्वारा जल्द ही फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। फिजियोथेरेपिस्ट के नियुक्त होने के बाद चोटिल खिलाड़ियों को उपचार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह चोटिल खिलाड़ियों को जल्द ठीक होने में सहयोग करेंगे। राज्य खेल परिसर में अभ्यास के दौरान कई बार खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। इसके बाद भी अभ्यास जारी रखते हैं। इससे चोट और भी गंभीर हो जाती है। चोट के प्रति अनदेखी करने की वजह से कई बार खिलाड़ी को गंभीर समस्या का सामाना करना पड़ता है। जल्द खेल विभाग में एक फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्त किया जाएगा। वह तय करेगा कि खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए फिट है या नहीं। उसकी सलाह पर ही खिलाड़ी को मैदान पर जाने दिया जाएगा। मांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.